तीन दिन पहले लापता हुआ छात्र दिल्ली से बरामद
रांची, मई 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के सदर थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय छात्र को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। बताया गया कि उसे ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने की लत थी और वह काफी पैसे हार गया था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया था। छात्र 24 मई को बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद परिजनों ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर छात्र की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को उसके दिल्ली में होने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों, मोबाइल उपयोग और स्क्रीन टाइम पर नजर रखें। साथ ही बच्चों के व्यवहार में होने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.