प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के साथ प्रीपेड कनेक्शन काटने से तीन दिन पहले उपभोक्ताओं को अलर्ट संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि पोस्टपेड से प्रीपेड में बदले गए उपभोक्ताओं को रिचार्ज के लिए लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। बैलेंस खत्म होने पर पहले माइनस का संदेश मिलेगा और तीन दिन तक रिचार्ज न करने पर ही कनेक्शन स्वत: कटेगा।उन्होंने बताया कि शहर में करीब तीन लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 45 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। यदि उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए मीटर रिचार्ज करते हैं तो कनेक्शन तुरंत जुड़ जाता है, जबकि अन्य माध्यमों से थोड़ा समय लगता है। यमुनापार के अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्र ने बताया कि गंगापार क्षेत्र में 1.95 लाख ...