प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग वाले वोटरों की सुनवाई अब तीन दिन नहीं होगी। होली के अवकाश के कारण बुधवार तक सुनवाई नहीं होगी। अफसरों का कहना है कि अब सुनवाई गुरुवार से होगी। सुनवाई बंद होने तक जिले के 10.62 लाख वोटरों में से 8.47 लाख को नोटिस जारी किया जा चुका है। जबकि 7.88 लाख की सुनवाई हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि अभी 27 मार्च तक सुनवाई होनी है। ऐसे में बचे हुए सभी वोटरों की सुनवाई पूरी हो जाएगी। जिन लोगों ने 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक अब तक फॉर्म छह नहीं भरा है, वो इन अवकाश के दिनों में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...