नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार की रात आंधी-बारिश के कारण नीचे आया पारा शनिवार को दिन चढ़ने के साथ फिर बढ़ गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। तीन दिन बाद फिर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसमें रिज क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मौसम: तीन दिन तेज गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद यह सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य स...