इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा जिले के 11 स्कूलों में कराई जाएगी। दो पालियों में परीक्षा होगी। इसके इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश में व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्य द्वार पर ही चेकिंग की जाएगी। अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...