बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। 33/11 केवी महसो विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी के मेन लाइन पर आरडीएसएस योजना के तहत पुराने तार को हटा कर नए तार लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से 24, 25 और 26 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक महसो, कुदरहा और बनकटी विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता मनोज कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...