विकासनगर, दिसम्बर 2 -- विकासनगर में कैनाल रोड का निर्माण कार्य रुकने से कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद सरदार बलजीत सिंह तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि बाईपास कैनाल रोड पर गुरुनानक मिशन स्कूल के पास बनाई जा रही नई सड़क का काम अचानक रोक दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। दोनों कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ढकरानी की ओर से विकासनगर की तरफ सड़क निर्माण पूरा किया जा चुका है, लेकिन कैनाल रोड वाला हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है सीवर लाइन का कार्य बाकी होने के कारण निर्माण रोका गया है, पर इस संबंध में कोई स...