बलिया, जून 10 -- बलिया, संवाददाता। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गयी। इसके बाद पुलिस के अफसरों ने राहत की सांस ली। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के करीब 38 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। हालांकि हर दिन दर्जनों की संख्या में अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले एक-एक परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। यह भी पढ़ें- परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम जैसे हालात पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन भोर से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजते-बजते उनकी लाइन लग गई और अभ्यर्थी प्रथम पाली की पर...