बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का फैसला लिया गया है। आरबीआई ने इस संबंध में आवश्यक गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 26 सितंबर को बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने बताया कि चौथे शनिवार की नियमानुसार छुट्टी रहेगी, लेकिन सोमवार से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए आरबीआई ने रविवार को बैंक खोलने के निर्देश जारी किए हैं। रविवार को बैंक शाखाओं में केवल कैश लेनदेन (जमा और निकासी) से जुड़े कार्य ही किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- तीन दिन हड़ताल, एक दिन छुट्टी, चार दिन बैंकिंग कामकाज ठप यूनियन द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल रहेगी। उधर, एलडीएम धीरज कुमार झा ने बताया...