गोड्डा, मार्च 10 -- गोड्डा। गोड्डा जिले भर के मनरेगा कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन गोड्डा सहित विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में मनरेगा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। गोड्डा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. अकरम ने की। वहीं सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय में बीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरना के दौरान जिलाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि यह आंदोलन राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन कर रह...