सहरसा, मार्च 28 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोल और डीजल की अचानक आई कमी ने आम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रामनवमी के कारण छुट्टी रहने के साथ-साथ शनिवार और रविवार की लगातार छुट्टियों ने तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो गया। कुछ पंपों पर ताले लटक गए हैं, तो कहीं सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि कई पेट्रोल पंपों पर 50 से 100 रुपये तक ही पेट्रोल देने की व्यवस्था की गई है। इससे वाहन चालकों में असंतोष और चिंता बढ़ गई है। लोग आवश्यक कार्यों के लिए भी ईंधन जुटाने में जूझते नजर आ रहे हैं। लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार करना अब आम बात हो गई है।सोमवार के बाद सुधरने की उम्मीद: बायपास रोड निवासी रविन्द्र यादव ने बताया कि वह पहले सर्वा ढाला स्थित...