लखनऊ, जून 17 -- UP Government Gift: यूपी में के धार्मिक स्थलों पर जानें वालों के लिए अच्छी खबर है। धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब सप्ताह में तीन दिन अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा पर जाना आसान हो जाएगा। योगी सरकार इसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'सुगम दर्शन' सहित पांच वीकेंड धार्मिक टूर पैकेज को नियमित कर दिया है। अब श्रद्धालु लखनऊ से अयोध्या और नैमिषारण्य के साथ-साथ प्रयागराज-अयोध्या, प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-विंध्याचल धाम की यात्रा नियमित रूप से कर सकेंगे। इन सेवाओं का लाभ इस वीकेंड (सप्ताहांत) से मिलना शुरू हो जाएगा। यूपीएसटीडीसी प्रदेश में 'विजिट माय स्टेट' अभियान को बढ़ावा देते हुए यात्रियों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को और आस...