मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के चार वार्डों (संख्या 13, 14, 15 व 17) से जुड़े दर्जनभर मोहल्लों में तीन दिनों से 10 हजार लोग प्यासे हैं। अखाड़ाघाट रोड स्थित पंप हाउस का पंप फेल होने के बाद पानी की आपूर्ति ठप है। बदले हालात में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है। प्रभावित मोहल्लों में इनमें सिकंदरपुर चौक, बालू घाट, अंबेडकर नगर, रामगढ़ चौक, प्रभात जर्दा फैक्ट्री, राणी सती मंदिर, श्यामा माई काली मंदिर रोड व आसपास के अन्य शामिल हैं। दरअसल, अखाड़ाघाट पंप हाउस में शक्तिशाली 50 एचपी का वीटी पंप लगा है। वार्ड संख्या 14 के पार्षद अमित रंजन के मुताबिक पहले पंप के जरिए पानी के साथ बालू निकलने लगा। बाद में पंप तकनीकी तौर पर फेल हो गया। जानकारी देने पर निगम के जल कार्य शाखा की टीम मौके पर पहुंची तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.