दरभंगा, जून 19 -- संजय लाला,दरभंगा। तीन दिनों से लापता छात्र दीपेंद्र कुमार यादव (18) का शव गुरुवार सुबह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज स्थित एक लॉज के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। दीपेंद्र घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के हरिद्वार निवासी राम कुमार यादव का पुत्र था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने पिता के साथ लहेरियासराय में रहता था। वह गत 16 जून से घर से लापता था। पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। परिजनों के अनुसार, दीपेंद्र 16 जून की सुबह करीब नौ बजे अपने दोस्त के कमरे पर खाना खाने की बात कहकर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- लॉज में रह रहे इंटर के छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। पता नहीं चलने पर 17 जून को लहेरियासराय थाने में गुमश...