जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर । पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री था लेकिन मंगलवार को यह बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार को दिन में भी अच्छी धूप रही। हालांकि अब मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि झारखंड के कई इलाकों में फिर से मेघ गरज सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...