सुल्तानपुर, मार्च 27 -- लंभुआ, संवाददाता लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खुनशेखपुर निवासी राकेश कुमार सिंह (62) तीन दिन से लापता हैं। उनके पुत्र अमित सिंह ने बताया कि पिता राकेश बुधवार को सुबह लंभुआ के लिए निकले थे। उन्हें अंतिम बार कोतवाली के आगे एक दोपहिया शोरूम के पास देखा गया था। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। पुलिस से की गई शिकायत में बेटे ने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...