गंगापार, मार्च 29 -- चांद खम्हरिया व महुली के अभयारण्य के आसपास रहने वाले सैकड़ों हिरण पानी के अभाव में तड़प रहे हैं। वन विभाग अभी तक इनके लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर सका। इस बारे में वन दरोगा राम चन्द्र ने बताया कि पार्क से चोरी गए सबमर्सिबल के स्थान पर दूसरा लगाने की कार्रवाई चल रही है। दो घंटे में पानी चल जाएगा। चार दिन पूर्व अभयारण्य में वन विभाग की ओर से लगाया गया, सोलर पंप व केबिल चोर उठा ले गए, तब से आज तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। महुली गांव के मनोज कुमार, संगमलाल, बृजेश कुमार, राधेश्याम, विजय बहादुर, कृष्ण मुरारी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अभयारण्य के आसपास पांच सौ से अधिक हिरण उछलकूद कर रहे थे। तापमान बढ़ने व पानी की व्यवस्था न होने से स्वच्छन्द विचरण करने वाले वन्यजीव तीन किलोमीटर दूर लपरी नदी व गांवों की ओर निक...