रांची, मई 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया। सिल्ली नगर प्रभारी राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र करमाली एवं नगर अध्यक्ष भरत देव साय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सिल्ली विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और कार्यपालक अभियंता के नाम जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार साहु को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के लोग लंबे समय से खराब बिजली व्यवस्था से परेशान हैं। विशेष रूप से पतराहातु गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बंता-पतराहातु फीडर से जुड़े इस गांव में अंधेरा पसरा हुआ है, जबकि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या पर मौन बने हुए हैं। इससे व्यवसायियों के कामकाज पर असर पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी बा...