मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर की पांच हजार आबादी बीते तीन दिनों से जलसंकट से जूझ रही है। छाता चौक, लेनिन चौक, श्यामनंदन रोड, सराय सैयद अली व आसपास के मोहल्ले इससे प्रभावित हैं। स्थानीय वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा के मुताबिक माड़ीपुर के पीडब्ल्यूडी एरिया में लगे जलापूर्ति पंप से पानी की सप्लाई होती है।बताया कि बीते रविवार को पंप खराब हो गया। इससे पानी की आपूर्ति बंद है। निगम के जल कार्य शाखा की टीम ने भूजल स्तर कम होने के कारण तकनीकी समस्या की जानकारी दी। इसके बाद पाइप जोड़ कर उसे ठीक किया गया। वहीं, मंगलवार को बताया गया कि बटलर रोड में बुडको द्वारा नाला निर्माण को लेकर सड़क काटने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण आपूर्ति ठप है। लेनिन चौक निवासी नीरज शर्मा और संतोष मेहता ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.