जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर । तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री वृद्धि हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री था जो कि बुधवार को 6 डिग्री बढ़कर 23.4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ ओले पड़ सकते हैं। लेकिन तापमान में अब वृद्धि ही होगी। यह भी अनुमान लगाया कि सिर्फ न्यूनतम तापमान नहीं बल्कि अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...