पटना, मार्च 31 -- बिजली कंपनी ने अभियंताओं को हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए कार्यालय में शिविर लगाने का निर्देश दिया है। साउथ बिहार के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविन्द कुमार ने इस बाबत पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि विद्युत विपत्रीकरण, विद्युत आपूर्ति, नए कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, कृषि कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का 72 घंटे में निबटारा होना है। इसके आलोक में सभी कार्यालयों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाया जाए। सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले शिविर में उपभोक्ताओं की अधिक सहभागिता हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार करें। शिविर के आयोजन और शिकायतों के निष्पादन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.