सीवान, जुलाई 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अपार आईडी बनाने की धीमी रफ्तार को देखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद व डीईओ कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। डीईओ ने सभी सरकारी विद्यालयों के एचएम व प्रभारी एचएम को तीन दिनों के भीतर सभी पात्र छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में अपार आईडी का कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित एचएम का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा। डीईओ ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का आधार टैगिंग या अन्य तकनीकी कारणों से आईडी नहीं बन सका है, उनका सुधार कर एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण का लक्ष्य पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में आपार आईडी अनिवार्य बहरहाल, जिले में यू-डायस 2...