समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- हसनपुर निज संवाददाता। विद्युत शक्ति उपकेंद्र हसनपुर में एक नया 10 एमभीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। जिस को लेकर आज प्रशाखा के सभी फीडर का लाईन 10 से 5 बजे शाम तक बाधित रहेगी। 07 अप्रैल और 08 अप्रैल को भी 33 केवी भीड़हा से हसनपुर लाइन मे कटिंग के लिए 10 से बजे से 04 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । बताया जाता है कि हसनपुर शक्ति उपकेंद्र के तहत परिदह,हसनपुर टाउन, सीही राजघाट, कुंडल, बड़गांव, राजघाट क‌षि फीडर है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई संजीत कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि बिजली से संबंधित सभी कार्य एवं पानी आदि का भंडारण स-समय निपटा ले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...