लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ ने खीरी जिले में भी ऑरेंज अलर्ट दिया है। पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना गहन अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसकी वजह से तीन दिनों तक बारिश की आशंका है। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को तेज, हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। शुक्रवार को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। तेज सतही हवा 30-40 किमी प्रति घंटा चल सकती है। सबसे ज्यादा बारिश की आशंका शनिवार को जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 28 तक बारिश की संभावना यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन राज्यों में बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...