हमीरपुर, मई 10 -- बिवांर। कस्बा बिवांर विद्युत सबस्टेशन फीडर से जुड़े इलाकों में 11 से 13 मई तक प्रतिदिन 33 केवी लाइन की मरम्मत के चलते दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक विद्युतापूर्ति ठप्प रहेगी। कस्बा बिवांर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में 11 मई से 13 मई 2026 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड मौदहा आरके वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...