बक्सर, फरवरी 26 -- डुमरांव। स्थानीय प्रखंड के सभी पंचायतों में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बूथवार फाइलेरिया दवा खिलाने के अभियान की शुरुआत की गई। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय और पीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी प्रसाद ने विधिवत उद्घाटन किया। एसडीओ की उपस्थिति में बूथवार टीमों को बीमारी से बचने के लिए दवा का डोज खिलाने की अपील की गई। इसके बाद छूटे हुए अन्य लोगों को यह अभियान 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 14 से 25 फरवरी तक डोर टू डोर दवा खिलाने का अभियान चलाया गया था। बताया कि गठित टीमों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को दवाएं नहीं दी जाएंगी। उन्होंने...