बक्सर, मई 19 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर। सड़क हादसे का शिकार युवक की तीन दिनों के बाद पहचान हुई है। मृत युवक मूल रूप से सदर प्रखंड के उमरपुर गांव शिवशंकर प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार (उम्र-23) है। जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए ई-रिक्शा चलाता था। बता दें कि तीन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के सिडिंकेट पास एक युवक का पुलिस को शव मिला था। शव को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पोस्मार्टम करा दिया गया था। लेकिन, युवक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला था। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। यह भी पढ़ें- तिलौथू से लापता युवक का शव कमरनगंज से बरामद हालांकि तीन दिनों बाद सके परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे। जिसकी पहचान हो पाई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन...