तीन दिनों का होगा 50वां इंटरनेशनल कालीन मेला
भदोही, जुलाई 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में शुक्रवार की देर शाम को कालीन निर्यात संवर्द्धन परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान 50वें गोल्डेन जुबली इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 की तैयारियों पर मंथन किया गया। साथ ही मार्ट की खामियों, मेले की सफलता को लेकर पूरी ताकत लगाने की बात कही गई। सीईपीसी के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने कहा कि भारत के हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के लिए उक्त आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि इस साल कालीन मेला चार से लेकर छह अक्तूबर तक तीन दिनों तक आयोजित होगा। ऐतिहासिक आयोजन भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक होगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने ऑटम मेले के ड्रॉ पर लगा दी टकटकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.