अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- अम्बेडकरनगर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सम्पूर्ण भारत में समाधान समारोह का शुभारम्भ 21 अगस्त से किया जा रहा है जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम वर्मा ने बताया कि ऐसे वाद जो सुलह-समझौत के आधार पर निस्तारण योग्य हैं उनका निस्तारण 21, 22 एवं 23 अगस्त को वादकारी करा सकते हैं। उन्होंने वादकारियों से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...