रांची, मार्च 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के बारीडीह जतरा बागीचा में रविवार को 21 और 12 पड़हा के ग्रामीणों की बैठक एतवा उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक अप्रैल से शुरू होनेवाले तीन दिनी विशु शिकार पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विशु शिकार हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत है। पड़हा राजा विशाल उरांव विशु शिकार पर्व को सफल बनाने का आह्वान किया है। एक अप्रैल को पहान गांवों में पूजा अर्चना करेंगे। गांव के पहचान, पूजार, दीवान, कोटवार, पईनभरा सभी पड़हों का जत्था हरवे-हथियार के साथ विशु शिकार के लिए प्रस्थान करेगा। वहीं शिकारियों का दल एक अप्रैल को रात्रि में जमनी गांव में विश्राम करेगा। दो अप्रैल की सुबह शिकारियों का हुजूम ढोल, ढाक, मांदर, नगाड़ा, झंडा और परंपरागत हथियार के साथ डोलाटांड़ के लिए प्रस्थान करेगा...