भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। तीन दिनी भदोही महोत्सव का आगाज इस साल 15 मई से हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, संगीत समेत कई कार्यक्रम किए जाएंगे। गुरुवार को शहर के इंद्रामिल स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजकों ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। योग से कार्यक्रम की शुरूआत अभयनपुर मैदान में होगा। क्रिकेट जूनियर, महिला क्रिकेट, कबड्डी पुरुष, बैडमिंटन, बालीबाल महिला और पुरुष, हाकी, कुश्ती, टेबल टेनिस, स्टाल, मैराथन, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, गजल समेत संगीत के कई कार्यक्रम कराएं जाएंगे। जिसमें देश के नामी एवं गिरामी कलाकार, खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर कृष्णा मिश्रा, डा. एके गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव, सीएअ आरपी त्रिपाठी, जाबिर बाबू आदि रहे।

हिंदी...