तीन दिनी अधिवेशन में संगठन का होगा चुनाव
प्रयागराज, जून 23 -- उत्तर प्रदेश एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन मंगलवार को केपी इंटर कॉलेज में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा ने किया और केपी कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संयोजक और मंडलीय सचिव रत्नेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को संगठन के संविधान के अनुसार पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने आश्वस्त किया कि प्रदेशभर से आए सभी सदस्यों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.