वाराणसी, अप्रैल 1 -- बाबतपुर। बाबतपुर हवाई अड्डे पर बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का 31वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शुभारम्भ एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार का संदेश साझा किया गया। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि एएआई ने पिछले तीन दशकों में भारतीय विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास और आधुनिकीकरण किया है। अध्यक्ष ने अपने संदेश में बताया कि उडान स्कीम के माध्यम से देश के दूरस्थ और छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा गया है। एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, डिजिटलीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार में निरंतर प्रगति हो रही है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.