बांका, दिसम्बर 30 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। नया साल 2026 आने में महज तीन दिन शेष रह गए हैं। और वर्ष 1995 में बने फुल्लीडुमर को तीन दशक बीत जाने के बाद भी आजतक अपना प्रखंड भवन नसीब हुआ। अपनी स्थापना काल के लंबे समय से इसका प्रखंड कार्यालय उत्तरी कोझी पंचायत के एक जर्जर और अपर्याप्त भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में प्रखंड कार्यालय जिस पुराने जर्जर अम्बेडकर भवन में संचालित हो रहा है, उसकी स्थिति बेहद खराब है। जिसका मरम्मत कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। भवन पुराना होने के कारण जगह की कमी, कमरों की अनुपयुक्त व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से न सिर्फ कर्मियों को, बल्कि दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.