खगडि़या, मई 16 -- गोगरी । एक संवाददाता गोग़री के तीन दवा दुकानदारों के खिलाफ अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि गोग़री के दवा विक्रेता मो. निसार अंसारी, मो. आशिफ अंसारी एवं मो. नोशाद अंसारी फार्मशिस्ट की डिग्री लेकर दवा दुकान संचालित करता है, लेकिन दवा दुकान की आड़ में मरीजो का इलाज भी करता है। गोगरी एसडीओ के निरीक्षण में उनके दुकान में डिस्पोजल, सुई की खाली सीसी आदि अधिक मात्रा में पाया गया। इससे साबित हुआ कि दवा दुकान की आड़ में मरीजों का इलाज करने का कारोबार किया जाता है। यह भी पढ़ें- एसडीओ की कार्रवाई से अवैध क्लिनिक संचालकों में हड़कंप इधर गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया ...