महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सोनौली सीमा से सटे नेपाल की बेलहिया पुलिस ने भारतीय पर्यटकों को परेशान करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।नेपाल में सरकार बदलते ही सीमा पर करीब दर्जनों लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। बेलहिया थाने के सब इंस्पेक्टर गणेश सपकोटा ने बताया कि सीमा पर भारतीय पर्यटकों पर जबरजस्ती कस्टम कागजात, होटल बुकिंग के नाम पर परेशान करने के आरोप में सोनौली निवासी मुलायम यादव और रुपन्देही के नीरज व बैजू कलवार को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के दबाव में नेपाली पुलिस ने आरोपी को मां के हवाले किया यह भी पढ़ें- नेपाल: सुनसरी और मोरंग में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...