मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। युद्ध के दौरान तेल कंपनियों की सख्ती के बाद अब परिवहन विभाग ने जिले के तीन दर्जन से अधिक तेल टैंकरों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय में इन टैंकरों की फाइलों को खंगाला गया। बताया गया है कि तेल टैंकरों का परमिट संदिग्ध पाया गया। तेल कंपनियों ने संदिग्ध तेल टैंकरों की जांच को लेकर परिवहन विभाग को पत्र भेजा था। इधर, डीटीओ कुमार सतेंद्र यादव ने बताया कि संदिग्ध टैंकरों के रजिस्ट्रेशन आदि की जांच करायी जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...