फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित काउंसलिंग सत्र में तीन दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद सुलझा लिए गए। प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह और काउंसलर कविता रस्तोगी ने आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से दंपतियों के वैचारिक मतभेद दूर कराए। काउंसलिंग के बाद सभी दंपति आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...