अमरोहा, फरवरी 9 -- अमरोहा। एसपी ने तीन थानों की मिशन शक्ति टीम को सम्मानित किया है। जिनमें थाना मंडी धनौरा, नौगावां सादात व थाना डिडौली शामिल हैं। तीनों थानों की मिशन शक्ति टीम का कार्य प्रशंसनीय रहा। टीमों द्वारा 15 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया। जबकि प्रभावी तरीके से अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। संबंधित थाना प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार एसपी अमित कुमार आनंद ने मंडी धनौरा से मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मोनिका तोमर, महिला हेड कांस्टेबल दुर्गावती, कांस्टेबल नाजरा बेगम व आरती बालियान, नौगावां सादात से प्रभारी रानी यादव व कांस्टेबल ममता राजपूत तथा डिडौली से प्रभारी कंचन टोलिया व कांस्टेबल ज्योति राणा को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.