हाजीपुर, मार्च 9 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात करीब 8:00 बजे थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखनी गांव में छापेमारी कर तीन हथियार सप्लायरों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार हथियार तस्कर के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार तीनों हथियार तस्कर पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखनी गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार, मुंशी के पुत्र त्रिभुवन कुमार एवं रमन पासवान के पुत्र शिवम् कुमार बताए गए हैं। तीनों हथियार तस्करों के विरुद्ध पातेपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पातेपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब 07 बजे गुप्त सूचना मिली कि सल...