बरेली, मार्च 12 -- हाफिजगंज। हाफिजगंज क्षेत्र के सेंथल की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी सन 2016 में प्रेमनगर के छावनी असरफ खां ​निवासी एक व्य​क्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति ने उसे यातनाएं देकर औा कई दिनों तक भूखा रखा। आरोप है कि पति ने एक दिन उसको बेवजह पीटा और तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद भी पति ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब अपने परिवार वालों से इसकी शिकायत की तो पति ने पत्नी को धमकी दी कि वह बच्चों को जहर देकर मार देगा। धमकी दी कि खुद जहर खाकर तुझे और तेरे परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। बीते एक मार्च को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने दोनों बच्चों को भी मुझसे छीन लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति हनीफ के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्...