बागपत, जून 4 -- बागपत। दोघट क्षेत्र के थल गांव निवासी युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता दो माह तक इधर-उधर भटक रही है। पीड़ित ने आरोपी पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थल नांगल निवासी मेहरूनिशा ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसका निकाह करीब 16 साल पूर्व साकिर निवासी ग्राम गढ़ी दुर्गनपुर जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। बताया कि शादी के बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि ससुरालिए उसके साथ अमानवीय ढंग से मारपीट करते हैं। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। घर पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि परेशान होकर वह जान देने का भी ...