अयोध्या, जनवरी 3 -- तारुन। मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक दलसिंगार सिंह के सेवानिवृत्त होने का बाद तीन तकनीकी सहायकों के कंधों पर योजना के क्रियान्वयन के लिए 97 ग्राम पंचायतों का दायित्व हो गया। बीडीओ आंनद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दलसिंगार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद आलोक श्रीवास्तव,केदार दूबे और दृगपाल मौर्य मनरेगा 'अब जी राम जी' योजना के अंतर्गत तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत है। तीनों कर्मचारियों के सहारे ग्राम पंचायतों का कार्यभार संचालित किया जा रहा है। इसके चलते एक तकनीकी सहायक को 30 से 35 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य देखना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.