हमीरपुर, अप्रैल 30 -- राठ, संवाददाता। भीषण गर्मी और बढ़ते मरीजों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक सहित तीन डॉक्टर ओपीडी में आने वाले 350-400 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। भीड़ अधिक और इलाज न होने पर कई मरीज मायूस होकर प्राइवेट अस्पताल लौट जाते हैं। विधायक ने डॉक्टर की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। जल्द डॉक्टर की कमी पूरी होगी। मौसम के गर्म तेवर और 44 डिग्री पर झूल रहे तापमान के बीच मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज न मिलने पर मायूस होकर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर इलाज कराते हैं। सरकारी अस्पताल में चिकित्साधीक्षक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद यादव, डॉ.कनिष्क माहुर, आयुष डॉ.डीएस वर्मा के अलावा दंत चिकित्सक डॉ.सुरभि यादव है।...