गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से गर्मी और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने किया पसीना-पसीना तापमान में अचानक हुई वृद्धि और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दोपहर के समय सड़कों, बा...