मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता ड्रमंडगंज घाटी में बीती रात हुए हादसे में मृत 12 लोगों के शव का दूसरे दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। तीन डाक्टरों की मौजूदगी में पौने सात घंटे में सभी शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। ड्रमंडगंज घाटी में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें नौ लोग जिंदा जल गए थे। जबकि ट्रक के चालक और खलासी समेत कार चालक की भी क्षतिग्रस्त वाहन में फंसने से मौत हो गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों रेस्क्यू कर जिंदा जले और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे सभी शव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- ड्रमंडगंज घाटी हादसा: दो भइयों व बहन का उजड़ा परिवार रात में ही सभी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजवाया। रात में डीएम पवन कुमार ...