गाजीपुर, मार्च 19 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल क्षेत्र में गुरुवार को खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वरचंद्र के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के बालू ढो रहे तीन ट्रेलरों को पकड़ा गया। जांच में आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर तीनों वाहनों को सीज कर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया गया। विभाग ने इन ट्रेलरों पर कुल मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपने वाहन रास्ते से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करते नजर आए। गौरतलब है कि खनन विभाग पिछले एक महीने से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इस दौरान अब तक 12 ट्रेलरों को सीज कर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.