गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र में गुरुवार को खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों के बालू ले जा रहे तीन ट्रेलरों को जब्त कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए सीज कर दिया गया। क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि अवैध बालू बिक्री और खनन पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि चेकिंग के दौरान बालू लदे ट्रेलरों से एक लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही तीन ट्रेलर को सुहवल थाना को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि अवैध बालू की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना वैध प्रपत्रों के अवैध बालू का विक्रय करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...