लखनऊ, जून 26 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवागत सीनियर डीसीएम ने ट्रेनों और स्टेशनों पर अवैध वेडिंग को लेकर आते ही लगाम कसनी शुरू कर दी। इस कड़ी में उनके निर्देश पर कॉमर्शियल टीम ने दो ट्रेनों में औचक छापेमारी की। इस इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध पानी की बोतलें पकड़ी गईं। एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया। सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के निर्देशन में एसीएम ओंकार नाथ वर्मा और उनकी टीम ने ट्रेन संख्या 20103 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस के रसोई यान (पैंट्री कार) के निरीक्षण के दौरान पानी की 680 और ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-कोलकाता में 250 बोतलें जब्त कीं। ये मानक के अनुसार नहीं थीं और ट्रेनों व प्लेटफार्म पर इनकी बिक्री प्रतिबंधित है। ट्रेन संख्या 20103 में जांच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को भी पकड़ा गया, जिसे आरपीएफ स्टाफ को आगे की कानूनी कार्...