सिमडेगा, मई 31 -- बानो, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सुजान मुंडा के नेतृत्व में रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बानो रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों की ठहराव की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बानो रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और आम लोगों को लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ज्ञापन में जनहित को देखते हुए तीन प्रमुख ट्रेनों का बानो स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने संबंधित विभाग से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में सुजान के अलावा बालमुकुं...